5
(1)

भागलपुर। डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय बदलूगंज, बाराहाट में हिंदी पखवाड़ा दिवस के अवसर पर एक सेमिनार और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिन्हा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के कुलपति एवं अंग गुंजन के संपादक डॉ. इंदु भूषण मिश्र देवेंदु, साहित्यकार हरेराम निराला, नोडल पदाधिकारी रवि कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश कुमार, संगीत विभाग के डॉ. योगेश कौशल, स्काउट के प्रशिक्षक प्रो. मुकेश आजाद, प्रो. ललन कुमार, प्रो. कुलदीप यादव, प्रो. विकास कुमार पांडे, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. गुलफाम हसन और प्रो. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बीएड फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राओं साक्षी तिवारी, साक्षी कुमारी, शिवानी, शोभा, काजल, रिंकू, अनुजा आशा बनर्जी, नंदन कुमार, ऋषिराज, गौतम, सौरव और रूही खातून आदि ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, पेंटिंग और चार्ट पेपर पर चित्रकला द्वारा स्लोगन प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष संदेश दिया।

सेमिनार में हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और उसके विकास पर चर्चा की गई। वहीं बीएड सेकंड ईयर के रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने टोली विधि के आधार पर भोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न टोलियों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन तैयार कर अतिथियों और प्रोफेसरों को परोसा। अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में रचनात्मकता और सहभागिता की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. नीलम कुमारी, प्रो. प्रशांत कुमार और प्रो. आलोक सहित कई प्राध्यापकों ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी कविताओं का पाठ किया। उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और हिंदी भाषा की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: