0
(0)

नवगछिया। होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्य निषेध विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

जांच के दौरान मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए मध्य निषेध विभाग द्वारा शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री bus को जांच के लिए रोका गया था। बस सड़क किनारे खड़ी थी और पुलिसकर्मी जांच में व्यस्त थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अज्ञात ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस झटके से हिल गई और अंदर बैठे यात्री गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए।

पुलिसकर्मी और यात्री घायल

घायलों में बिहार होमगार्ड के जवान संध्या कुमारी, गुंजन कुमारी तथा मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। कुल मिलाकर करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायल व्यक्तियों के नाम

नीरज कुमार (पिता – मंटू राम)

खुशबू देवी (पति – फुन्नी राम)

आयुष कुमार (पिता – फुन्नी राम)

गोलू कुमार (पिता – फुन्नी राम )

बिछिया देवी (पति – महेश मंडल)

विनोद मंडल (पिता – स्वर्गीय माली मंडल)

संध्या कुमारी (बिहार होमगार्ड)

गुंजन कुमारी (बिहार होमगार्ड)

मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी व यात्री

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और बस को जब्त कर लिया है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: