5
(3)

नवगछिया : होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी और त्योहार के समय होने वाली भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल छह स्पेशल ट्रेनों के नवगछिया स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दो से तीन और होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव को लेकर भी संभावना बनी हुई है। रेलवे द्वारा लगातार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के ठहराव से नवगछिया एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें दूर के स्टेशनों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन इस प्रकार रहेगा :

कटिहार–अमृतसर स्पेशल (04614/04613) : अमृतसर से प्रत्येक बुधवार (25 फरवरी से 5 मार्च तक) तथा कटिहार से प्रत्येक शुक्रवार (27 फरवरी से 7 मार्च तक) चलेगी।

दिल्ली–कामाख्या स्पेशल (04068/04067) : दिल्ली से प्रत्येक बुधवार (25 फरवरी से 7 मार्च तक) तथा कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार (27 फरवरी से 9 मार्च तक) संचालन होगा।

आनंद विहार–जोगबनी स्पेशल (04008/04007) : आनंद विहार से बुधवार (25 फरवरी से 2 मार्च तक) और जोगबनी से गुरुवार (26 फरवरी से 3 मार्च तक) चलेगी।

नारंगी–गोरखपुर स्पेशल (05633/05634) : 19 फरवरी से 26 मार्च तक साप्ताहिक रूप से संचालित होगी।

टाटा–कटिहार स्पेशल (08181/08182) : दो मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को टाटा से तथा तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को कटिहार से चलेगी।

मोहाली–कटिहार स्पेशल : मोहाली से प्रत्येक बुधवार (25 फरवरी से 5 मार्च तक) तथा कटिहार से प्रत्येक गुरुवार (26 फरवरी से 6 मार्च तक) संचालन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन और ठहराव से होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। स्थानीय यात्रियों और दैनिक रेल उपभोक्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों से समय पर टिकट आरक्षण कराने और यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: