


नवगछिया। आईडीबीआई बैंक, नवगछिया शाखा द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी स्कूलों को जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर मिडिल स्कूल, खगड़ा को 65 इंच का स्मार्ट टीवी, एक केंट आरओ वाटर फिल्टर तथा इन्वर्टर-बैटरी दी गई। वहीं इंटर स्कूल, खरीक को 5 पंखे, केंट आरओ और इन्वर्टर-बैटरी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक के रीजनल मैनेजर विवेकानंद मिश्रा थे। उनके साथ शाखा प्रबंधक अमित कुमार, एजीएम संजय साहू तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
बैंक की इस पहल की स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने सराहना की और इसे शिक्षा एवं समाजहित में एक सकारात्मक कदम बताया।













