5
(1)

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक और सत्तारुढ़ पार्टी के सचेतक इ. शैलेंद्र ने शनिवार को इंटर स्तरीय स्कूल खरीक में विद्यालय प्रबंध समिति के विकास कोष से निर्मित चाहरदीवारी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अनुरोध किया कि वे बच्चों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। विधायक ने यह भी कहा कि जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी शिक्षित समाज का निर्माण संभव होगा।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यजीत कुमार के साथ स्कूल के अन्य शिक्षक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इसमें फूल कुमार, अशोक कुमार, भाजपा नेता प्रदीप जैन, देवेंद्र यादव, विनोद कुमार, ललन कुंवर, दिलीप कुमार सिंह, अजीत चौधरी, अजय उर्फ माटो, नवीन कुमार चौधरी और रूपेश कुमार शामिल थे।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में विद्यालय की उन्नति के लिए सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: