



नवगछिया – इस्माइलपुर गांव में नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के तत्वाधान मे विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक इस्माईलपुर राहुल कुमार राज के नेतृत्व में गंगादूत एवं युवा मंडल के सदस्यों के साथ पौधरोपण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों और स्थानों में स्वयंसेवकों द्वारा ओजोन परत को क्षति पहुंचाने वाले कारकों के विषय में अवगत कराया गया और ओजोन परत की संरक्षा के लिये हेतु शपथ भी दिलवाया गया. इस अवसर पर मुन्ना कुमार, श्याम कुमार, सोहन कुमार, पियूष कुमार, गुलशन कुमार, अमन कुमार, मधुरंजन कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.














