



नवगछिया | आगामी 2 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालय में बिहार प्रदेश जदयू के द्वारा बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की 100वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी प्रखंडों में 2 फरवरी को जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई जाएगी। इसको सफल बनाने को लेकर प्रत्येक प्रखंड में बैठक आयोजित की जा रही है।

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा बाजार में जदयू के निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता के आवास पर बैठक आयोजित कर विचार-विमर्श की गई। नवगछिया के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल ने कहा कि ढोलबज्जा बाजार में जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर तैयारी की जा रही है। इस मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, प्रदेश सचिव नीतीश कुमार निराला, वार्ड सदस्य शिवजी कुमार, अभिषेक कुमार, जयप्रकाश मंडल सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।













