5
(1)

भागलपुर के जगदीशपुर में श्रावणी मेला को लेकर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। उन्होंने अंचल गार्ड के साथ जगदीशपुर बाजार का निरीक्षण किया और सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाए सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे तत्काल अतिक्रमण खाली करें।

सीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो दुकानें मुख्य सड़क या नाले के ऊपर लगी हैं, उन्हें अविलंब हटाया जाए, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि भागलपुर से बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गौरतलब है कि हर वर्ष श्रावणी मेले के अवसर पर भागलपुर गंगा घाट से लाखों कांवरिए जल भरकर पैदल बासुकीनाथ मंदिर तक यात्रा करते हैं। उनकी सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: