0
(0)

भागलपुर
जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष द्वारा लगातार हमला करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में घायल जमीन पर गिरने के बाद भी पिटाई जारी रहने की बात सामने आई है। घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों की पहचान संतोष सिंह, पंकज सिंह और मंटू सिंह के रूप में हुई है। मारपीट का आरोप चंदन सिंह, उमेश सिंह, ललन सिंह और कुंदन सिंह पर लगाया गया है। घायल संतोष सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर पिछले पांच महीनों से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि विवादित जमीन उनकी है, लेकिन आरोपी पक्ष जबरन कब्जा करना चाहता है। उन्होंने बताया कि जब वे जमीन पर पगडंडी काटने गए थे, तभी विरोध करने पर तीनों भाइयों के साथ मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: