0
(0)

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घायल की पहचान जमुनिया गांव निवासी शिव शंकर यादव (70 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में वे बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: