


भागलपुर के सुल्तानगंज थाना परिसर में सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न गांव, पंचायतों और शहर से संबंधित जमीन विवादों के कुल छह मामलों का निष्पादन किया गया।

सीओ रवि कुमार ने जानकारी दी कि जनता दरबार में आए पांच नए मामलों में से एक का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि चार व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। जनता दरबार के आयोजन के समय अंचल कार्यालय के कर्मचारी, थाना पुलिस तथा संबंधित पक्षों के लोग उपस्थित थे।
