5
(1)

बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपाई

नवगछिया: थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 77 वर्षीय जनसंघ कालीन भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिंह का निधन बीती रात बीमारी के कारण भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह सैदपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भाजपा से जुड़े नेताओं का भारी जमावड़ा हो गया। भाजपाई नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय अवध किशोर सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 1980 में जनता पार्टी से दोहरी सदस्यता छोड़कर वे भाजपा में शामिल हुए थे और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में मुंबई में भाजपा की स्थापना के समय भी वे मौजूद थे। वे अविभाजित भागलपुर जिले के महामंत्री, दो बार बिहार भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य, गोपालपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष, तीन बार नवगछिया भाजपा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे।

स्व. सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा की नीतियों और विचारधारा को मजबूत किया और पार्टी के कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे अपने पीछे एक समृद्ध परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके ज्येष्ठ पुत्र साकेत बिहारी गोपालपुर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष हैं, जबकि पुत्रवधू प्रखंड प्रमुख हैं। उनके दूसरे पुत्र निकेत बिहारी जदयू के नेता हैं और विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी, निलेश सिंह, बासुकी मंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और अधिवक्ता मुकेश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की। गोसाईंगांव पंचायत के मुखिया अमित चौधरी उर्फ धप्पू और विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।
स्व. अवध किशोर सिंह का अंतिम संस्कार तिनटंगा जहाज घाट पर किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: