



नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के जपतैली में बच्चों के विवाद को लेकर पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल उधो मंडल के पुत्र रवीन मंडल और उनकी पत्नी रिंकू देवी हैं। घायल पति-पत्नी को परिजनों ने तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घायल रिंकू देवी ने बताया कि यह घटना बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई, जिसमें पड़ोसी ने उन्हें मारपीट किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
इस घटना के संबंध में परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













