0
(0)

नवगछिया : जय श्री राम सेवा संघ नवगछिया के तत्वावधान में रविवार को राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया में स्थित जय श्री राम मंदिर, अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

पूजा कार्यक्रम अजीत बाबा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण से सराबोर रहा।

इस अवसर पर सेवा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, संयोजक घनश्याम प्रसाद, डॉ. अनंत विक्रम, सुमन साह, हरि जी, शंकर ठाकुर, अश्विनी भगत, सुरश्याम प्रसाद, गिरिधर गुप्ता, संजय सिंह, धर्मचंद भगत, पुष्पा देवी, शर्मिला देवी, काजल देवी, सुमन देवी, जितेंद्र कुमार, प्रभाष मेहता, अंकित कुमार, अंश राज डुग्गू सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है। भविष्य में भी संघ द्वारा जनकल्याण एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: