


भागलपुर संवाददाता। भागलपुर जिला परिषद् अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने इस्माईलपुर प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाया। इस अवसर पर बीएओ सहित कार्यालय के सभी कर्मियों ने उनका बुके और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

विपीन कुमार मंडल ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और किसानों के हित में चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

जिप अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र का समग्र विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और जिला परिषद् किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।












