



नवगछिया – आजाद हिंद मोर्चा के द्वारा खरीक प्रखंड के अंतर्गत माररडीह गांव के सनी ऋषिदेव की जेल में हुई मौत के खिलाफ माररडीह गांव में जाकर बैठक की गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, छात्र, नौजवान शामिल हुए. नेतृत्व आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. इस अवसर पर सर्वसम्मति से सनी की जेल के अंदर हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए सरकार से ₹50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की गई.

साथ ही साथ साधोपुर की घटना की सीबीआई जांच कर छात्र राजीव मंडल को लगी गोली के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई. पुलिस द्वारा किए गए मुकदमे में निर्दोष लोगों को राहत देते हुए मुकदमा से मुक्त करने की मांग को लेकर, दिनांक 25 जुलाई 2022 को स्टेशन चौक नवगछिया से नवगछिया बाजार होकर, प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में धरना दिया जाएगा, इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल आरक्षी उपाधीक्षक थाना अध्यक्ष नवगछिया सहित संबंधित पदाधिकारियों को दे दी गई.
















