5
(1)

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या-1 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय मंजुला कुमारी, पत्नी बुलो कुमार सिंह अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर कपड़े, जेवरात, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गई। 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसने घरवालों से कहा कि दवा लेने खगरिया जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

चार दिन बीत जाने के बाद भी मंजुला का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर घर में उसकी सात वर्षीय पुत्री माला कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार और दो वर्षीय पुत्र रंगीला कुमार मां के बिना व्याकुल हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक कि मां के अचानक ओझल हो जाने से उन्होंने भोजन-पानी तक त्याग दिया है।

बताया जाता है कि मंजुला का मायका सिमरी बख्तियारपुर में है। वर्ष 2017 में उसका विवाह बुलो कुमार सिंह से हुआ था। पति का आरोप है कि वह किसी युवक के संपर्क में है और पहले भी दो बार खगरिया दवा लेने के बहाने कई दिनों तक लापता रह चुकी है। इस बार वह घर से कपड़े, लगभग 40 हजार के जेवरात और मोबाइल ले गई। साथ ही उसके बैंक खाते से करीब 60 हजार रुपये की निकासी भी हुई है।

घटना के बाद पीड़ित पति बुलो कुमार सिंह ने घर का बक्सा तोड़ा तो उसमें रखे गहने गायब मिले। पत्नी की तलाश में इधर-उधर भटकने के बाद बुधवार को उसने झंडापुर थाना में आवेदन देकर प्रशासन से पत्नी को सकुशल ढूंढने की गुहार लगाई।

इस मामले में झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला की तलाश की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: