



भागलपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को मिनी मैराथन ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच सौ से अधिक लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। इसमें लड़कों के लिए सात किलोमीटर और लड़कियों के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ रखी गई।

प्रतियोगिता में रमन राज ने लड़कों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लड़कियों की श्रेणी में सोनी प्रिया विजेता बनीं। विजेताओं को एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने फीता काटकर किया और सभी प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उत्साह और हौसले को बढ़ावा देते हैं।













