0
(0)

बैकलॉग खत्म करने की पहल, 7 दिन से अधिक लंबित मामला नहीं रहेगा

भागलपुर। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

शुक्रवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पदाधिकारी गैस गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां-जहां ज्यादा बैकलॉग पेंडिंग है और डिमांड अधिक है, वहां आपूर्ति बढ़ाकर स्थिति को संतुलित किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब 7 दिनों से अधिक लंबित कोई मामला नहीं रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर 2 से ढाई दिन की पेंडिंग इसलिए हो रही है क्योंकि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एक साथ गैस बुकिंग कर दी है। ऐसे लोग भी आवेदन कर रहे हैं जो पहले 6–7 माह में एक बार गैस लेते थे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति दोगुनी कर दी गई है। होम डिलीवरी के माध्यम से नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 20 मार्च को विभिन्न गैस एजेंसियों के 29 वितरकों की जांच की गई। वहीं 19 मार्च को 12,733 गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर खाली होने पर समय पर बुकिंग कराएं, ताकि उन्हें घर बैठे आसानी से गैस की आपूर्ति मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: