



भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नारायण +2 विद्यालय मलिकपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय खबासपुर में निर्मित आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लक्ष्मी नारायण विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य खेल संरचनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूर्णता को लेकर संतोष व्यक्त किया।

मुखिया प्रतिनिधि गुंजन कुमार ने बताया कि बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इन पर पेंटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके बाद स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी।
निरीक्षण के समय खेल प्रशिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा और सुनील कुमार भी उपस्थित थे।














