5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने महिला आईटीआई स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ 152-बिहपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक उमेश नारायण पांडे, 153-गोपालपुर के सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार खत्री तथा 157-सुल्तानगंज के सामान्य प्रेक्षक जगदीश सोनकर भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए वज्रगृह के कमरों को दिखाया और बताया कि किस कक्ष में ईवीएम रखी जाएगी, मतगणना कहाँ होगी तथा निर्वाची पदाधिकारी और प्रेक्षक के लिए निर्धारित बैठक स्थल कहाँ रहेगा। उन्होंने रिसीविंग सेंटर और वाहनों के पार्किंग स्थल का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वज्रगृह में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सीएपीएफ के जवान 24 घंटे निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, वज्रगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, 152-बिहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया शैलेंद्र कुमार सिंह, 153-गोपालपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, 157-सुल्तानगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सदर अपेक्षा मोदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: