



जिला परिषद के लिए अनुमंडल कार्यलय में 11 प्रत्याशी ने नामांकन करवाया। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहपुर पुरव से सोनवर्षा निवासी नरेंद्र कुमार के पुत्र उत्तम कुमार, विक्रमपुर निवासी सुखदेव दास के पुत्र रघुनाथ दास ने नामंकन करवाया। नारायणपुर से जिला परिषद के पद के लिए नारायणपुर निवासी मु. अफजल आलम की पत्नी नजीश, साहपुर निवासी से मनोज मंडल की पत्नी किरण देवी, नारायणपुर निवासी रेखा कुमारी ने एनआर कटवाया।

खरीक उत्तरी से ध्रूवगंज निवासी सागर महतो के पुत्र ललन महतो, नसीम अंसारी के पुत्र मु. सद्दाम, अंभो निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र जयंत कुमार ने नामंकन करवाया। खरीक दक्षिण से छोटी अलालपुर निवासी मिथलेश कुमार क्रांति की पत्नी पिंकी क्रांति, तेलघी निवासी सरोज कुमार की पत्नी इंदू देवी ने नामांकन करवाया। नवगछिया से जिला परिषद के पद पर पकरा निवासी धीरेंद्र सिंह की पत्नी किरण देवी ने नामंकन करवाया।
















