5
(1)

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में स्वीकृत सीआरपीएफ कंपनी के साथ मिलकर डेली ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया है।

इसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च, सघन वाहन जांच, अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट एवं कुर्की अधिपत्रों के तामिले के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा ताकि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोका जा सके और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: