5
(1)

भागलपुर । जिले में खेल प्रतिभा को तलाश को लेकर जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2025 भागलपुर में 11 से 14 अगस्त 2025 आयोजित थीं, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई थीं, परंतु जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अब यह प्रतियोगिता 20 अगस्त से प्रारंभ होकर 23 अगस्त तक चलेगी। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, शिक्षा विभाग, पटना व जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली है। मशाल प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श के उपरांत जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अब इस प्रतियोगिता की तिथि विस्तारित करने का निर्णय जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा लिया गया है। वैसे अभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। ताकि किसी भी विद्यालय के चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से भाग लेने से वंचित न हो सके। अब यह प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त 2025 तक सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर एवं खेल भवन भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों को जिला स्तरीय मसाल प्रतियोगिता आयोजन को लेकर विभाग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप आवश्यक तैयारी पूरा करने का निर्देश दिया गया ।प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 16 आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। अंडर 14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता 20 एवं 21 अगस्त को जिसमें कुल 224 बालिका खिलाड़ी तथा 336 बालक खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं अंडर 16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता 22 से 23 अगस्त को जिसमें कुल 224 बालिका खिलाड़ी तथा 448 बालक खिलाड़ी भाग लेंगे।बालक एवं बालिका प्रतिभागियों की संख्या 1232 होगी। वहीं प्रत्येक प्रखंड से दल प्रभारी की संख्या 8 के अनुसार कुल 128 शारीरिक शिक्षा शिक्षक व शिक्षिका भाग लेंगे प्रतियोगिता संचालन हेतु लगभग 50 तकनीकी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया मशाल प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग यथा अंडर 14 अंडर 16 कक्षा 6वी से 10वीं तक छात्र-छात्रा भाग लेंगे। दोनों आयु वर्गों के लिए उम्र की गणना 31 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा उपलब्ध कराई गई टीशर्ट/ पोशाक पहनकर ही प्रतियोगिता मे सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित किए गए होंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है, उसे सूची के अलावा अन्य किसी भी खिलाड़ी को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को ₹2500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को₹1500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1000 के साथ-साथ मेडल एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान बच्चों को सलेक्शन करने हेतु भी एक टीम बनाई गई है जो उन बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता स्थल एवं आवासन स्थल पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था एवं साफ सफाई की व्यवस्था रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: