



भागलपुर गंगा मुक्ति आंदोलन से जुड़े मछुआरे जिलाधिकारी सुब्रत सेन से मिले और उन्होंने नवगछिया के खरनई नदी कोल ढाब मैं वंचित मछुआरों को मछली मारने से रोकने को लेकर विरोध जताया है। इन लोगों का कहना है कि सरकार के द्वारा निशुल्क शिकार किए जाने के आदेश के बावजूद भी जलकर माफिया और अपराधी तत्वों के द्वारा मछुआरों को मछली मारने से रोका जा रहा है।

इन लोगों का कहना है कि चंद्र शेखर सिंह और सुभाष सिंह के द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लगवा दिया गया है। जिसके बावजूद जलकर माफिया और अपराधी तत्व मछली मार रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि जब हाई कोर्ट से स्टे लगा हुआ है तो सभी को मछली मारने से रोका जाए अन्यथा मछुआरों को भी मछली मारने की अनुमति दी जाए। जिसको लेकर मछुआरों ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
















