5
(1)

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को समाहरणालय, भागलपुर में स्थित जिला गोपनीय शाखा, आपूर्ति शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं संचिकाओं के रख-रखाव की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के लिए संबंधित कार्यालयों के प्रधान लिपिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण तथा अभिलेखों का सही ढंग से संधारण प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।

इस अवसर पर गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: