


माहे रमजान के शुक्रवार की नमाज और होली एक दिन पड़ने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – वरीय पुलिस अधीक्षक
भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा कई प्रशासनिक पदाधिकारी और सभी थानों के थानेदार भी शामिल हुए।
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने शहरवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि होली भाईचारे का पर्व है, जिसे हमें आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाना चाहिए, यह उत्साह का पर्व है।”

साथ ही उन्होंने शुक्रवार को पढ़ने वाली नमाज और होली पर्व को शांति से मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि, “जिन्हें रंगों से परहेज है, उन्हें जबरदस्ती रंग न लगाए जाएं। यह खुशी का पर्व है, इसे खुशी-खुशी मनाएं।”
वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि इस होली और रमजान के महीने में शुक्रवार को नमाज और होली एक साथ पड़ने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने शहरवासियों को होली की बधाई देते हुए भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
