5
(1)

महदत्तपुर दुर्गा मंदिर में गुरु पूजन समारोह आयोजित

नवगछिया। महदत्तपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरु पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नवगछिया के जिला बौद्धिक प्रमुख स्नेह कुमारी सिंह उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में स्नेह कुमारी सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा सनातन संस्कृति की आत्मा है, जो आदिकाल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश पुंज हैं, जो शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाते हैं। ऐसे मार्गदर्शक को ही ‘गुरु’ का स्थान प्राप्त होता है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में त्याग और समर्पण के प्रतीक ऋषि धौम्य और उनके शिष्य आरुणि की कथा को विस्तार से बताया, जो गुरु के प्रति समर्पण भाव और सेवा की मिसाल है।

इस अवसर पर नवगछिया खंड कार्यवाह गोपाल जी, शाखा के मुख्य शिक्षक रामानुज जी, ऋचर्सन जी, पंकज जी, रौशन जी सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता और संस्कारों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: