



एलएलबी पार्ट- 2 की छात्रा का रिजल्ट खराब होने से वह काफी डिप्रेशन में थी
रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर , युवाओं में आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन युवा लड़के लड़कियों में मानो बर्दाश्त करने की क्षमता खत्म हो गई हो । जोकसर थाना में लगातार फंदे से झूल जाने की घटना सामने आई है।जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला धाट मोहल्ले मे एक युवती ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर ली।
जोकसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट में जयप्रकाश यादव अधिवक्ता की पुत्री पूर्णिमा कुमारी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

बताते चलें कि मृतका एलएलबी पार्ट 2 की छात्रा थी और टी एनबी लॉ कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। रिजल्ट खराब होने को लेकर वह काफी डिप्रेशन में थी। मृतक छात्रा ने 2 साल पहले ही छात्र संघ चुनाव में काउंसलर के पद पर जीत हासिल की थी, और 12 तारीख को यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए इलाहाबाद जाने वाली थी। लेकिन देर रात पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही दोनों मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
















