5
(1)

नवगछिया के ज्ञान वाटिका में हो रहा केसीबी प्रतियोगिता का आयोजन

नवगछिया के ज्ञान वाटिका स्कूल में 16 नवंबर 2025 को होने वाले केबीसी हॉट सीट कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ग्रीन कार्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। इससे पहले स्कूल में येलो कार्ड परीक्षा भी आयोजित हो चुकी हैं । ग्रीन कार्ड परीक्षा में लगभग 700 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने उत्साह और उमंग के साथ परीक्षा में भाग लिया।

छात्रों ने 50 नंबर के लिए 50 मिनट की अवधि में ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव प्रश्न हल किए। परीक्षा की पूरी व्यवस्था स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य राजेश कुमार झा के निर्देशन में की गई। उन्होंने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, छात्रों को समय पर निर्देश देने और सभी विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने का विशेष ध्यान रखा।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में त्वरित सोच, निर्णय क्षमता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना है। परीक्षा के माध्यम से यह भी देखा गया कि कौन से छात्र तेजी से और सही उत्तर देने में सक्षम हैं।

विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान उच्च स्तर का उत्साह दिखाया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिक्षकगण और प्रबंधकगण भी परीक्षा की निगरानी में सक्रिय रूप से लगे रहे। परीक्षा समाप्ति के बाद छात्रों ने इस अनुभव को अपने लिए एक प्रेरणास्पद अवसर बताया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में प्रतियोगिता की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: