



नवगछिया । नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित “कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)” प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड राउंड नामक पहली लिखित परीक्षा का परिणाम का घोषणा कर दिया गया हैं । इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था ।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय की केबीसी टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय ने चयनित छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे आयोजित चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) में उपस्थित हों। इस अवसर पर छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।














