5
(1)

भागलपुर शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रों में से एक कचहरी चौक पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कोर्ट में कैदी को लेकर आ रहा एक सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर राजपूत करणी सेना के भागलपुर जिला अध्यक्ष रणजीत सोलंकी की कार में जा टकराया। इस टक्कर से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के समय रणजीत सोलंकी स्वयं कार में मौजूद थे। हालांकि सौभाग्यवश उन्हें या कार में बैठे किसी अन्य व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। हादसे के बाद रणजीत सोलंकी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी वाहनों की समय पर जांच और मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। घटना के बाद कचहरी चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: