5
(1)

कहलगांव की राजनीति इन दिनों केवल पोस्टरबाज़ी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब यह सीधा टकराव और संघर्ष का रूप लेती नज़र आ रही है। भागलपुर जिले के कहलगांव नगर परिषद क्षेत्र और आसपास के गांवों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संभावित प्रत्याशी रजनीश यादव के 60 से अधिक पोस्टर और होर्डिंग्स फाड़ दिए गए।

यह घटना देर रात को हुई, जिसका CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। फुटेज में तीन युवकों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल छह लोग शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग एक या दो चारपहिया वाहनों में सवार होकर इलाके के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे और सुनियोजित तरीके से पोस्टरों को फाड़ा और होर्डिंग्स को क्षतिग्रस्त किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह हमला अचानक नहीं था, बल्कि इसकी योजना पहले से बनाई गई थी और इसे कई हिस्सों में एकसाथ अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है। आरजेडी के संभावित प्रत्याशी रजनीश यादव ने इसे न केवल उनके पोस्टरों पर हमला, बल्कि उनके विचार और जनसमर्थन पर हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में आरजेडी नेता व ठेकेदार सुभाष यादव के पुत्र पीकू यादव और उसके कुछ साथियों की संलिप्तता है।

रजनीश यादव ने कहा,
“यह हमला केवल दीवारों पर लगे कागज़ों पर नहीं है, यह हमारे विचारों, हमारे समर्थकों और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने के अधिकार पर हमला है। CCTV में साफ दिख रहा है कि पीकू यादव अपने साथियों के साथ दो-तीन गाड़ियों में यह हरकत करता नज़र आ रहा है। हम जल्द ही सभी सबूतों के साथ तेजस्वी यादव, कहलगांव थाना और भागलपुर एसएसपी को शिकायत सौंपेंगे।”

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: