



भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में ‘माई बहन योजना’ के अंतर्गत पंजीकरण को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। योजना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंच रही हैं।

कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा जैसे ही कहलगांव विधानसभा के अरार पंचायत पहुंचे, वहां की महिलाओं, माताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाओं ने न केवल ‘माई बहन योजना’ की सराहना की, बल्कि कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के प्रयासों की भी तारीफ की। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है।













