5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को कहलगांव प्रखंड में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा आयोजित की गई।

रैली के दौरान जीविका दीदियों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया। उन्होंने गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे लिखे तख्तियां लेकर नारेबाजी की। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना और निष्पक्ष मतदान की भावना को सशक्त बनाना था।

स्वीप कार्यक्रम के तहत कहलगांव प्रखंड में आने वाले दिनों में भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यालयों और पंचायत स्तर पर विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: