0
(0)

भागलपुर। भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नदिया टोला स्थित डॉ. आर.के. सिंह क्लीनिक में मंगलवार की देर रात हंगामे का आरोप लगा है। इस संबंध में क्लीनिक कर्मी छोटू कुमार ने कहलगांव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि रात के समय कुछ लोग क्लीनिक के बाहर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। बताया गया कि जब डॉक्टर के उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई तो कथित रूप से नाराजगी जताई गई और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया। आवेदन के अनुसार कुछ लोगों द्वारा क्लीनिक के गेट पर जोर-जोर से आवाज भी दी गई।

कर्मी ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान धमकी देने की बात कही गई। घटना की जानकारी क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात आवेदन में दर्ज है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

पीड़ित के आवेदन में तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य अज्ञात लोगों के शामिल होने का भी उल्लेख किया गया है। वहीं घटना के बाद क्लीनिक कर्मियों द्वारा सुरक्षा की मांग की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: