5
(1)

भागलपुर । जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को बीआरसी नारायणपुर में कक्षा 6–8 के गणित एवं विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रखंड स्तरीय पीबीएल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक एवं प्रखंड पीबीएल तकनीकी टीम के सदस्य अमित कुमार (मीरजापुर), अमित कुमार (नारायणपुर) और अवधेश कुमार ने किया।

कार्यशाला में राज्य स्तर पर संचालित पीबीएल कार्यक्रम की प्रगति, उद्देश्य तथा बेहतर कार्यान्वयन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे पीबीएल और एमआईपी को समय पर पूरा कर DIKSHA ऐप पर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। एमआईपी को अंतिम तिथि से पहले फाइनल सब्मिशन करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक गतिविधि की फोटो-साक्ष्य सहित अपलोडिंग को अनिवार्य बताया गया तथा पीबीएल से जुड़े मॉडल, गतिविधियों एवं साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का सुझाव दिया गया।

सत्र के दौरान Do’s और Don’ts के माध्यम से सही अपलोड प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन मीटिंग में नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। कार्यशाला के अंत में पीबीएल गणित हैंडबुक ब्लॉक लेखपाल अनुज मिश्रा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, और शिक्षकों ने पीबीएल कार्यक्रम के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: