



मेंस का एग्जाम नहीं निकलने से युवक था डिप्रेशन में
भागलपुर/निभाष मोदी
भागलपुर।बाईपास टीओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वास्तु विहार फेज वन में चक्रधर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार ने शुक्रवार की देर रात पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों का कहना है कि सौरभ माउंट लिट्रा स्कूल का टॉपर स्टूडेंट था, वह विशाखापट्टनम में रहकर चैतन्य प्लस टू में भी 87% लाया था, लेकिन मेंस का एग्जाम नहीं निकाल पाने के कारण थोड़ा डिप्रेशन में था।

वही माता एवं पिता का कहना है की सौरभ को हमलोग समझाए थे कि कोई टेंशन लेने की बात नहीं है वह समझ भी गया था लेकिन पता नहीं यह कदम कैसे उठा लिया। मृतक सौरभ के माता पिता दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं पिता मध्य विद्यालय रतनपुर के प्रधानाध्यापक एवं माता किशनपुर के मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है l सौरभ अकेला भाई था एवं एक बहन है जो बीटेक की तैयारी कर रही है। वही घटना की सूचना बाईपास टीओपी थाना को दी गई। मौके पर बाईपास टीओपी थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया l
















