5
(1)

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के कांटी धार नवटोलिया गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर मासूम की जान ले बैठी। गांव में सड़क नहीं होने और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उनका गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। न सड़क की व्यवस्था है, न स्वास्थ्य केंद्र और न ही शिक्षा की कोई सुविधा। इसी लापरवाही के कारण बीते एक महीने में दर्जनों लोगों की असमय मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: