


नवगछिया : बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन शखा नवगछिया में कार्यकारिणी पदाधिकारी के पदो पर मनोनय किया गया. महामंत्री रामविलाश पासवान ने मनोनयन किया है. बताया गया कि केंद्रीय कार्यकारणी के बैठक में सम्यक विचारोपरांत सर्वसम्मति से पुलिसकर्मियाें के जनकल्याणकारी कार्यों की दृष्टिगत संघ के प्रति समर्पित, कर्त्तव्यनिष्ठ एवं लगनशील नवगछिया जिला बल के निमांकित सिपाही को बहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा नवगछिया में कार्यकारिणी पदाधिकारियों के पदो पर मनोनीत करने का निर्णय लिया गया है. सिपाही संख्या 367 राकेश कुमार को मंत्री, सिपाही संख्या संजीव सिंह को उपाध्यक्ष, सिपाही 383 मु. इमरान आलक को केंद्रीय सदस्य, महिला सिपाही 511 डोली कुमारी अंकेक्षक, सिपाही 386 आंनद कुमार को सहायक सचिव बनाया गया है.












