5
(1)

भागलपुर में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई ने बुधवार को सांसद अजय मंडल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने सरकार से आग्रह किया कि वर्षों से संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों को स्थायी किया जाए और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाए।

संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि कार्यपालक सहायक लंबे समय से बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद आज तक उन्हें न तो स्थायी सेवा का लाभ मिला है और न ही वेतनमान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्य मांगों में सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण, मानदेय में सुधार, शैक्षणिक योग्यता का उन्नयन, ईपीएफ का लाभ, आकस्मिक निधन पर मुआवजा, स्वास्थ्य बीमा, मृतक सहायकों के आश्रितों को नौकरी, तथा गृह जिला में स्थानांतरण की सुविधा शामिल है। संघ का कहना है कि राज्य के अन्य विभागों के संविदाकर्मियों को पहले ही नियमितीकरण और वेतनमान का लाभ मिल चुका है, लेकिन कार्यपालक सहायकों को इससे अब तक वंचित रखना पूर्णतः अन्याय है।

संघ ने अपील की कि सांसद अजय मंडल इन मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएं ताकि कार्यपालक सहायकों को उनका अधिकार मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: