



नारायणपुर- सनलाईट रेलवे ग्राउंड पर सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में दिवंगत खिलाड़ी कफील अहमद उर्फ लल्लू भाई की स्मृति में आयोजित टी 20 क्रिकेट टुर्नामेंट का दुसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को कटिहार व बेगूसराय की तेघरा टीम के बीच खेला गया.टाॅस जीतकर कटिहार की टीम क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया बेगूसराय तेघरा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों का लक्ष्य रखा.

जवाब में उतरी कटिहार की टीम ने 19•5 ओवर में 163 रनों पर सिमट गई आयोजन समिति द्वारा बेगूसराय टीम को 43 रनों से विजेता घोषित किया गया विजेता टीम के रौशन कुमार को मुख्य अतिथि मत्सयजीवी विभाग के अध्यक्ष सह सरपंच संजय सहनी के द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया.एम्पायर शोएब आलम,राकेश झा,सुनील यादव कॉमेन्ट्री रविन्द्र यादव,मो.जलाल व मिथुन यादव कर रहे थे स्कोरर मिथिलेश व समरजीत द्वारा किया गया.

आयोजन को सफल बनाने में सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य प्रभाष यादव,राजीव गुप्ता, अब्दुल, अकील, मो मोज्जम, बिनोद, दिवेश, जाबीर, गुड्डु, राजीव, मनीष, ललन, मुकेश, शमीम, इकरामुल,अबु तालीब, राम जी, अरविंद सहित अन्य खेलप्रेमी का सराहनीय योगदान रहा
















