



नारायणपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर का मंगलवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी नारायणपुर की सुविधा को बेहतर बताया। टीम में डीसीक्यूए एडीएचएस भागलपुर से डॉक्टर प्रशांत कुमार,रेफरल अस्पताल पीरपैंती के बीपीएम डॉ प्रणव सिंह, डीटीएल केयर भागलपुर के डॉक्टर निंकुश कुमार थे।

टीम ने सभी जगहों का निरीक्षण करते हुए हर्बल गार्डन को बढ़िया बताया। पुराने भवन में सुसज्जित तरीके से रोगियों का इलाज हर व्यवस्था के साथ किया जा रहा है जिसे बढ़िया बताते हुए कहा कि यहां सुविधा अच्छी है। प्रसव कक्ष सहित साफ सफाई और अन्य जगह का पीएचसी नारायणपुर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, डॉ दीपक यादव,डॉ अंकित कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान, रोशन कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।













