



विद्यालय के चेतना सत्र में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
नवगछिया। नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)’ प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड लिखित परीक्षा परिणाम के उपरांत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर येलो कार्ड परीक्षा के सभी टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को केबीसी टीम द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में चयनित छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय ने अभिभावकों से अनुरोध किया था कि वे सोमवार को प्रातः 8 बजे आयोजित चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) में शामिल हों, जहां विद्यार्थियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और खुशी के माहौल से गूंज उठा।















