


खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सुफी संत हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा 16 और 17 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
16 जनवरी को सुबह में कुरान खानी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद इशा की नमाज के बाद मजारे शरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज फातिहा के साथ जलसा आयोजित किया जाएगा। जलसे में देश के विभिन्न राज्यों से उलेमा कराम और शायरे इस्लाम शामिल होंगे।
17 जनवरी को खानकाही कव्वाली, महफिल-ए-शमा और कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। उर्स-ए-पाक और जलसे की सदारत खानकाह के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी और जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी करेंगे।
खानकाह में उर्स-ए-पाक की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं और इस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त, धार्मिक विद्वान और शायरे इस्लाम हिस्सा लेने के लिए आने की उम्मीद है।












