



विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शनिवार को इंटर स्कूल खरीक एवं बहत्तरा में खरीक पीएचसी के सहयोग से साइकिल रैली निकाली गयी.खरीक में रैली का पीएचसी प्रभारी डाॅ नीरज कुमार सिंह एवं प्राचार्य सत्यजीत कुमार व बहत्तरा में मैनेजर मधुकांत झा एवं प्राचार्य ज्ञानानंद झा ने फीता काटकर हरि झंडी दिखाकर उदघाटन किया.

वहीं, खरीक इंटर स्कूल से चलकर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुँच कर रैली का समापन हुआ.बहत्तरा इंटर स्कूल से निकाली गई रैली राघोपुर, बिंदटोली समेत अन्य गाँवों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुँच कर समापन हुआ. इस मौके पर पीएचसी प्रभारी ने कहा कि साइकिल की सवारी स्वास्थ्य के साथ-साथ बेहतर पर्यावरण और वातावरण के लिए जरूरी है.रैली के माध्यम से साइकिल यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया.













