



नवगछिया – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महाजनसम्पर्क अभियान के तहत बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के तेलघी खरीक में आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा’ कार्यक्रम में बिहार सरकार के .

पूर्व मंत्री सह बाँका विधायक रामनारायण मंडल शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक ई शैलेंद बीजेपी नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भागलपुर लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी, पूर्व सांसद अनिल यादव, बिहपुर विधानसभा प्रभारी नंदनी सरकार, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी बिहपुर के वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद थे.













