



नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी और मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 6 अक्टूबर 2025 की है, जब थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर में दो व्यक्तियों द्वारा नशे की हालत में एक टोटो चालक से रंगदारी की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर टोटो चालक के साथ मारपीट की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार दास, पिता देवेन्द्र दास, तथा कन्हैया कुमार, पिता पलटू दास उर्फ पलटू शर्मा, दोनों निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में पीड़ित टोटो चालक गब्बार कुमार के आवेदन पर खरीक थाना कांड संख्या 299/25, दिनांक 06.10.25, धारा 126(2)/115(2)/303(2)/308(2)/308(4)/3(5) बी.एन.एस. एवं धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल तो नहीं रहे हैं।
















