5
(1)

डीएम और एसएसपी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत
 
भागलपुर। खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री भारत सरकार मनसुक मंडविया के द्वारा वर्चुअल स्टेनिंग द्वारा रविवार को 6 बजे अपराह्न में किया गया।

तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लगभग 61 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें 31 पुरुष एवं 30 महिला खिलाडियों ने आज एलिमिनेशन राउंड की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। सभी एथलीट को भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत के साथ वरीय पदाधिकारियों ने हाथ मिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बैंड बाजा से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा की व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: