5
(1)

भागलपुर : पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की 2000 मीटर स्टेपलचेज दौड़ स्पर्धा में भागलपुर की एथलीट खुशी यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि से न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जैसे ही खुशी यादव स्वर्ण पदक लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां उनके स्वागत के लिए खेलप्रेमियों, स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ खुशी का भव्य स्वागत हुआ।

खुशी यादव शाहजांगी नवटोलिया निवासी सुनील यादव की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। पहले वह लॉन्ग जंप की खिलाड़ी थीं, लेकिन तरंग प्रतियोगिता के दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उन्होंने दौड़ को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार अभ्यास कर खुद को स्टेपलचेज दौड़ के लिए तैयार किया।

खुशी कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई और खेल के बीच बेहतरीन संतुलन बनाते हुए यह स्वर्ण पदक अर्जित किया है।

खुशी के कोच जितेंद्र मणि राकेश ने बताया कि वह शुरू से ही एक अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी रही हैं। वहीं, भागलपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव नशर आलम ने भी खुशी की उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: